महिला थाना पुलिस ने स्कूली छात्रों को सायबर तथा महिला संबंधी अपराधों  की दी जानकारी

दिनांक 26 दिसंबर 2023 को उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में महिला थाना पुलिस ने स्कूली छात्रों को सायबर तथा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी दिए।

पुलिस अधीक्षक डिंडोरी श्रीमान संजीव कुमार सिंहा के निर्देश पर प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मेहंती मरावी के मार्गदर्शन में महिला थाना से सहा. उप निरी. ओम सिंह ठाकुर,जमुना धनंजय महिला प्रआर. भुवनेश्वरी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में अलग अलग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें गुड-टच, बैड-टच, साईबर सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा के दुष्प्रभाव आदि की जानकारी दी गई।

छात्र छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी गई

विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सहायक उप निरीक्षक ओम सिंह ठाकुर ने बताया कि अपनी सुरक्षा केसे कर सकते हैं उन्होंने बताया की हमें हमेशा अपराधो की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए,मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से होने वाले सायबर अपराध,महिलाओं बच्चों के साथ घटित होने वाले अपराध को कैसे समझें , अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो सतर्क रहे, ऐसी घटनाओं को कभी इग्नोर न करें। अपने परिजनों और सहपाठियों को जरूर बताएं। क्योंकि आप विरोध नहीं करेंगे तो उसके बर्ताव में सुधार नहीं होगा। अपने उपर हो रहे गलत कार्य को आप अपनी महिला टीचर से भी शेयर कर सकते है, बताया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content